{"_id":"656f0c921d37bb318907ccb0","slug":"drug-smuggler-property-seized-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-1515-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नशा तस्कर की 39.97 लाख रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नशा तस्कर की 39.97 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
साढ़े छह किलो अफीम संग पकड़ा गया था तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने नशा तस्कर जश्नप्रीत सिंह वासी गांव गूदंड़ फंडी की 39 लाख 97 हजार पांच सौ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जश्नप्रीत साढ़े छह किलो अफीम संग पकड़ा गया था। इसके खिलाफ थाना लक्खोके बहराम में मामला दर्ज था।
एसपी (एच) रणधीर कुमार ने बताया कि जश्नप्रीत सिंह ने नशा बेचकर संपत्ति बनाई थी। जश्नप्रीत ने 18 मरले में मकान बनाया हुआ था। इसकी कीमत 39 लाख 97 हजार 500 रुपये है। उसे जब्त कर लिया गया है। अब उक्त संपत्ति को न तो बेचा जा सकता है और न ही किसी को ट्रांसफर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक कुल 30 नशा तस्करों की करीब 14 करोड़ 16 लाख 66 हजार 802 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। 10 नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त करने के लिए उनके दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।