फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   drug, mafia, deputy, superintendent, attack

ड्रग माफिया से तार जुड़ने की आशंका, फिर से जांच शुरू

Mon, 13 Jul 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 13 Jul 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत पैंथे पर हमले के
विज्ञापन
मामले में एक बार फिर नए सिरे से जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने हाल ही में दावा किया था कि पैंथे पर हमला वाहन लूटने के लिए किया गया था। वहीं अब जोे नए इनपुट मिल रहे हैं, उससे लग रहा है कि इस हमले में ड्रग माफिया का हाथ हो सकता है। यह भी संकेत मिल रहे हैं कि हमला बठिंडा और पटियाला जेल से सुपारी देकर करवाया गया है।


नई सूचनाएं मिलने से आला अधिकारी फिर मामले की नए सिरे से जांच में लग गए हैं। पटियाला और बठिंडा जेल में बंद कुछ शातिर ड्रग तस्करों का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में पुलिस कुछ शातिर अपराधियों को बठिंडा और पटियाला जेल से जालंधर लाकर पूछताछ कर सकती है।


पैंथे पर हमले में रोजाना नई सूचनाएं रही हैं। पैंथे पर जब हमला हुआ तो पहली जांच में यह सामने आया कि हमला रिंका और लाली ब्रदर्स ने करवाया है। पुलिस ने तीनों को जेल से लाकर पूछताछ की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को इनपुट मिले कि हमले में तलविंदर टैल्ली और उसके साथियों का हाथ हो सकता है। फिर पुलिस चारों अपराधियों को कपूरथला से लेकर आई, अभी पूछताछ शुरू हुई थी कि पुलिस की मुठभेड़ सुक्खा भाऊ, सुक्खी विधीपुरिया और फतेह सिंह से हो गई।



  जांच में सामने आया कि हमला सुक्खी विधीपुरिया और फतेह सिंह ने खुद किया है। हमले में किसी मास्टर माइंड का हाथ होने की बात कही जा रही थी, लेकिन तीन दिन बाद जांच अधिकारी एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह ने दावा किया कि यह महज एक इत्तेफाक था कि सुक्खी विधीपुरिया व फतेह नेे हमला सिर्फ पैंथे की गाड़ी लूटने को किया था। दोनों हमलावरों को नहीं पता था कि इनोवा में पैंथे सवार हैं। अभी मामला लूट का ही चल रहा था कि इस बीच नया मोड़ आ गया है।


  अब पुलिस को ऐसे कुछ पुख्ता सबूत हाथ लग रहे हैं, जिसमें सामने आ रहा है कि हमला ड्रग माफिया ने करवाया है। साथ ही सूचना मिल रही है कि पटियाला और बठिंडा जेल के कुछ शातिर तस्करों व गैंगस्टर ने ही इस काम को अंजाम देने का ठेका सुक्खी विधीपुरिया और फतेह सिंह को दिया था। आला अधिकारी अभी इस मामले में कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। यह पटियाला और बठिंडा जेल तक पहुंच चुका है।


डीएसपी जेल विक्रमजीत पैंथे ने कपूरथला जेल में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा था। बीते एक साल में पैंथे ने करीब 100 आपराधिक केस दर्ज करवाए थे। इसमें अधिकतर जेलों में ड्रग के केस थे। जेल के भीतर मार्केट रेट से 20 फीसदी अधिक दाम में ड्रग्स बिक रही है। यही वजह है कि स्थानीय जेल प्रशासन ने बैरकों से ड्रग को पकड़ने के लिए बाकायदा आठ स्निफर डॉग्स को भी ट्रेंड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed