{"_id":"fc99293ff29e7d293c0eddc23679966f","slug":"driver-killed-in-collision-between-school-bus-and-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 09 Nov 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर-कपूरथला रोड पर सोमवार सुबह गांव पत्तड़कलां के पास स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही बस ड्राइवर की मौत हो गई।
उसकी पहचान कुलदीप सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि बस में कोई बच्चा नहीं था।
ओलीवर पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने जा रही थी। रास्ते में उसकी सिलेंडर से भरे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक ड्राइवर ने नशा किया था।
इससे वह संतुलन खो बैठा और बस से टक्कर हो गई। सब इंस्पेक्टर सुलखन सिंह ने कहा कि आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।