फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dr. Daljit singh cheema, SAD-BJP, education minister, faridkot, jalandhar, punjab

शिअद-भाजपा गठबंधन ने विकास को प्राथमिक रखा : चीमा

Sun, 18 Sep 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट) Updated Sun, 18 Sep 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
Dr. Daljit singh cheema, SAD-BJP, education minister, faridkot, jalandhar, punjab
शिक्षामंत्री डॉ.दलजीत सिंह चीमा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शिक्षामंत्री डॉ.दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि शिअद भाजपा सरकार ने हमेशा पंजाब के विकास और पंजाबियों की खुशहाली की प्राथमिकता रखी। शहरों व गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया और साथ ही सेहत, शिक्षा, बिजली, सड़कें समेत हर क्षेत्र में विकास करते हुए पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाया है।

वह रविवार को गांव गुरु की ढाब स्थित दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के चरण छोह प्राप्त एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के वार्षिक जोड़ मेले पर आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री डॉ.चीमा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 69400 नए अध्यापक भर्ती किए हैं।
विज्ञापन


14 हजार अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसे इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। राज्य के हर तरफ फोरलेन सड़कें बनाने का काम जारी है और हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकारें रह चुकी है लेकिन उसने कभी कोई अहम प्रोजेक्ट नहीं लगाया। दिल्ली में आप की सरकार की पोल खुल चुकी है और उसके कई विधायक आपराधिक मामलों में फंस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांफ्रेंस में शिअद महासचिव व राज्यसभा सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर दोगली नीति दिखाकर आप पहले ही साबित चुकी हैं। उसके हाथ में पंजाब के हित सुरक्षित नहीं है जबकि पंजाब के लिए शिअद की कुर्बानियों से इतिहास भरा हुआ है। मौके पर कोटकपूरा के विधायक मनतार सिंह बराड़, हलका इंचार्ज व पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी, पूर्व भाजपा सांसद गुरचरण कौर पंजगराईं. एसजीपीसी सदस्य सुखदेव सिंह बाठ, शेर सिंह मंड, गुरिंदर कौर भोलूवाला मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed