फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Doctors fast support of farmers in Jalandhar

किसानों के समर्थन में डॉक्टरों ने किया अनशन

Sat, 30 Jan 2021 04:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Doctors fast support of farmers in Jalandhar
जालंधर। कृषि कानून रद्द करवाने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों की भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए जालंधर के डॉक्टर फार फार्मर्स संगठन के सदस्यों ने भी शनिवार को अनशन किया। गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा के बाद किसान शनिवार को पश्चाताप दिवस मना रहे हैं, जिसका समर्थन करते हुए डॉक्टर भी डीसी ऑफिस के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. शिव दयाल मल्ली व पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य शामिल थे। इस दौरान डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स फार फार्मर्स की तरफ से दो बार दिल्ली में जाकर आंदोलन कर रहे किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहय्या करवाई जा चुकी हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर परेड के दौरान भी दिल्ली में एंबुलेंस भेजी गई थी। डॉक्टरों ने ट्रैक्टर परेड के दौरान घायल होने वाले किसानों का इलाज भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed