फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Do this work today on Dhanteras, will open the path of progress and prosperity

धनतेरस पर करें आज ये काम, खुलेगी तरक्की व खुशहाली की राह

Thu, 24 Oct 2019 10:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Do this work today on Dhanteras, will open the path of progress and prosperity
मुक्तसर के श्री राम भवन में कार्तिक महात्म्य सुनाते स्वामी कमलानंद जी। अमर उजाला - फोटो : MUKTSAR
श्री राम भवन में चल रहे कार्तिक महोत्सव के तहत वीरवार को धनतेरस पर चर्चा करते हुए स्वामी कमलानंद जी महाराज ने कहा कि त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरि जी का अवतार हुआ, जो देवताओं के वैद्य हैं। त्रयोदशी के दिन ही धनवंतरी समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए शृंगार सामग्री एवं अमूल्य वस्तु बाजार से खरीदने का महत्वपूर्ण दिन माना गया है। आज धनतेरस पर धनिया के कुछ सूखे दाने खरीद कर घर में रखें और उन्हें दीवाली के दिन घर, दुकान, गोदाम, खेत, जमीन एवं तिजोरी में बिखेर दें। ऐसा करने से उन्नति और तरक्की होती है।
विज्ञापन

महाराज जी ने कहा कि धनतेरस में जगत जननी भगवती महामाया जगदम्बा की पूजा कल्याणकारी है। पूजा में जो कोई भी भोग सामग्री लाएं वो सफेद रंग का हो, खासकर के मिष्ठान। ऐसा करना लाभकारी होने के साथ-साथ लक्ष्मी की वृद्धि कराने वाला होता है। आज के दिन कुबेर जी की पूजा का भी विधान है। कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए धूप-दीप, मिष्ठान फल से पूजन करने के बाद कुबेर जी के मंत्र का जप करना भी धन वृद्धि का योग बनाता है। स्वामी जी ने कहा कि कार्तिक के महीने में नित्य नए-नए त्यौहार आते हैं जो लोगों को खुश रहने, आपसी प्रेम और सौहार्द बांटने और अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर अच्छाइयों को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

श्री राम भवन में धनतेरस पर मंत्र जाप आज
श्री राम भवन में धनतेरस पर 25 अक्तूबर (शुक्रवार) को शाम सवा चार से सवा पांच बजे तक स्वामी कमलानंद जी के सानिध्य में श्री गणेश व मां लक्ष्मी मंत्र का जाप होगा। स्वामी कमलानंद जी के अनुसार धनतेरस पर इस मंत्र के जाप से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और रिद्धि-सिद्धि बढ़ती है।

मुक्तसर के श्री राम भवन में कार्तिक महात्म्य श्रवण करते श्रद्धालु।    अमर उजाला

मुक्तसर के श्री राम भवन में कार्तिक महात्म्य श्रवण करते श्रद्धालु। अमर उजाला- फोटो : MUKTSAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed