{"_id":"62263432ae979028773bc32d","slug":"district-jalandhar-was-the-first-across-punjab-in-the-settlement-of-complaints-jalandhar-news-pkl4440208100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निपटारे में पंजाब भर में प्रथम रहा जिला जालंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निपटारे में पंजाब भर में प्रथम रहा जिला जालंधर
विज्ञापन
जालंधर। जिला जालंधर ने पिछले 7 माह में समय सीमा के अंदर 100 फीसदी शिकायतों का निपटारा कर राज्य भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह दावा जालंधर जिले के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने करते हुए कहा कि जिले को 3144 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनमें कुल 3084 शिकायतों का समय सीमा के अंदर ही निपटारा किया गया है।
डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि समय सीमा के बाद कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं और जालंधर में मात्र 60 शिकायतें जांच अधीन हैं। उन्होंने कहा कि जनतक शिकायतों का समयबद्ध व उचित हल प्रदान करने के लिए पोर्टल की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य सभी प्रकार की शिकायतों के लिए वन-स्टाप डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान करना है, जिसमें रिपोर्ट की गई शिकायतों का समय पर हल करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नागरिकों को पोर्टल पर शिकायतें दर्ज करवाने में सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सेवा केंद्रों में पहले ही शिकायत दर्ज करने की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। लोग सीधे तौर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या शिकायत दर्ज करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पास के सेवा केंद्र पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के लिए सेवा केंद्र की तरफ से 10 रुपये सर्विस फीस ली जाती है।
घनश्याम थोरी ने लोगों को अपनी समस्याओं का समयबद्ध हल प्राप्त करने के लिए इस शिकायत निवारण प्रणाली का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने जालंधर में इस पोर्टल को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम की तरफ से दिखाई भावना की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों को नागरिक सेवाओं प्रति इस तरह के जोश और जज्बे को जारी रखने के लिए कहा।