{"_id":"6ac3107177a058791d0e047f","slug":"distressed-by-harassment-from-fianc-young-woman-suicide-in-hoshiarpur-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर की प्रताड़ना से थी परेशान: शादी से एक माह पहले युवती ने दी जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर की प्रताड़ना से थी परेशान: शादी से एक माह पहले युवती ने दी जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 08:20 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:20 AM IST
सार
राधा रानी अपने मंगेतर राजीव कुमार से परेशान थी। उनका आरोप है कि राजीव उसे कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
फिंगरप्रिंट के लिए ले जाया गया था POCSO आरोपी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शादी से करीब एक माह पहले मंगेतर की कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवती ने जहरीली दवा निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे पहले मुकेरियां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में थाना तलवाड़ा पुलिस ने युवती के मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव बहि नंगल निवासी ध्यान सिंह ने बताया कि उसकी बेटी राधा रानी की मंगनी गांव मैरा जट्टां निवासी राजीव कुमार से हुई थी। दोनों की शादी की तारीख 3 नवंबर तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था।
ध्यान सिंह के अनुसार, 30 सितंबर को उनकी पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर लौटने पर राधा रानी ने अपनी मां को बताया कि उसने जहरीले प्रभाव वाली दवा का सेवन कर लिया है। परिजन उसे तुरंत मुकेरियां के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जालंधर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि राधा रानी अपने मंगेतर राजीव कुमार से परेशान थी। उनका आरोप है कि राजीव उसे कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर राजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।