फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   All-India Mushaira in Hoshiarpur; Nafas Ambalvi Honoured

Jalandhar News: होशियारपुर में अखिल भारतीय मुशायरा, नफस अंबालवी सम्मानित

Sun, 04 Oct 2026 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 04 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
All-India Mushaira in Hoshiarpur; Nafas Ambalvi Honoured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जिला राइटर्स फोरम ने अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायरों ने जिंदगी, मोहब्बत और सामाजिक मूल्यों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अंबाला के नफस अंबालवी को 14वां प्रो. मोहन सिंह औजला पुरस्कार-2026 प्रदान किया गया।

शायरों के अल्फाज से पूरा माहौल वाह-वाह से गूंज उठा। नफस अंबालवी को साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। मुशायरे की अध्यक्षता फोरम के सचिव रघबीर सिंह तर्कियाना ने की। उन्होंने मंच संचालन किया और अपनी शायरी भी सुनाई। तर्कियाना ने भविष्य में मुशायरे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की बात कही। चंडीगढ़ के चमन लाल शर्मा ने मोहब्बत और इंतजार पर अपनी शायरी सुनाई। उन्होंने कहा, लगता है जिंदगी के सभी काम हो गए, करने को क्या बचा है, तुझे देखने के बाद। नफस अंबालवी ने सियासत में अवसरवाद पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, सियासत में बेच डाला है जिन्होंने जमीर अपना, वही कम-जर्फ क्यों सरकारों में रहते हैं। श्रीगंगानगर के मेजर डॉ. अरुण टायर ने स्वार्थी रिश्तों पर टिप्पणी की। इलाहाबाद के एजाज फारूकी ने हास्य और आधुनिक तकनीक को अपनी शायरी में पिरोया। पंजाबी शायर जगसीर जीड़ा ने बोलियों की प्रस्तुति से माहौल में रंग भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed