फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Distressed by harassment from fiancé Young woman suicide in hoshiarpur

मंगेतर की प्रताड़ना से थी परेशान: शादी से एक माह पहले युवती ने दी जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 08:20 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 08:20 AM IST
सार

राधा रानी अपने मंगेतर राजीव कुमार से परेशान थी। उनका आरोप है कि राजीव उसे कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Distressed by harassment from fiancé Young woman suicide in hoshiarpur
फिंगरप्रिंट के लिए ले जाया गया था POCSO आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शादी से करीब एक माह पहले मंगेतर की कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवती ने जहरीली दवा निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे पहले मुकेरियां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में थाना तलवाड़ा पुलिस ने युवती के मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव बहि नंगल निवासी ध्यान सिंह ने बताया कि उसकी बेटी राधा रानी की मंगनी गांव मैरा जट्टां निवासी राजीव कुमार से हुई थी। दोनों की शादी की तारीख 3 नवंबर तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था।
विज्ञापन


ध्यान सिंह के अनुसार, 30 सितंबर को उनकी पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर लौटने पर राधा रानी ने अपनी मां को बताया कि उसने जहरीले प्रभाव वाली दवा का सेवन कर लिया है। परिजन उसे तुरंत मुकेरियां के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जालंधर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि राधा रानी अपने मंगेतर राजीव कुमार से परेशान थी। उनका आरोप है कि राजीव उसे कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर राजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed