फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   dirty, water, jalandhar

लोगों को पिलाया जा रहा है दूषित पानी

Mon, 29 Jun 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 29 Jun 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम शहरवासियों को दूषित पानी की सप्लाई कर रहा है। शहर के पांच
विज्ञापन
इलाकों से लिए गए पानी के सैंपल फेल पाए गए थे। अभी तक पानी गंदा आने की वजह निगम ढूंढ नहीं पाया है, लेकिन लोग बीमार न हो इसके लिए निगम की टीम ने पानी की पाईपों को साफ करवा दिया है।


लोगों को पानी उबाल कर पीने के लिए कहा जा रहा है।
नगर निगम नेे जून माह में शहर के पांच इलाकों से पानी के सैंपल भरे हैं। इनमें राम नगर, भाई दित्त सिंह और इंद्रप्रस्थ मोहल्ले से एक-एक सैंपल और सलेमपुर मुसलमाना से लिए गए पानी के दो सैंपल फेल पाए गए हैं। निगम टीम फाल्ट को ढूंढने में लगी हुई है, मगर पूर्ण तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई दिनों से इलाके में आ रहे दूषित पानी की शिकायत लोगों ने निगम कार्यालय में की थी।



इसके बाद निगम टीम ने इलाकों में जाकर पानी के सैंपल भरे। राम नगर और भाई दित्त सिंह नगर से लिए गए सैंपल में से सिर्फ एक-एक सैंपल फेल पाए गए थे। वहीं सलेमपुर मुसलमाना से लिए गए दोनों सैंपल फेल थे। कई इलाकों में तो पानी की समस्या ठीक हो गई है, मगर सलेमपुर मुसलमाना में दूषित पानी की ही सप्लाई हो रही है। शुरुआती तौर पर निगम ने पानी की पाईपों को साफ करवाया है।

अप्रैल और मई में पानी के 10 सैंपल हुए थे फेल
अप्रैल और मई महीने में लिए पानी के 10 सैंपल फेल पाए गए थे। शहर में हो रही दूषित पानी की सप्लाई की समस्या को दूर करने के लिए निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। लोगों को मजबूरन दूषित पानी ही पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इलाके में दूषित पानी की सप्लाई होने से ज्यादातर लोगों ने घरों में आरओ सिस्टम लगाया हुआ है।


जिन-जिन इलाकों के सैंपल फेल पाए गए हैं, उनकी समस्या हल करने में स्टाफ लगा हुआ है। इलाके की पाइपों को ब्लीचिंग डाल कर साफ किया गया है। टीम की ओर से लोगों के घरों में लगे कनेक्शन चेक करने के बाद ही पानी के सैंपल लिए जाएंगे। अगर फिर भी कोई कमी आती है, तो उसे ढूंढा जाएगा।
-लखविंदर सिंह, एसई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed