{"_id":"617a6d4617b36960121fecd2","slug":"deputy-cm-sukhjinder-randhawa-suspend-three-asis-posted-on-permanent-naka-in-phillaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: उपमुख्यमंत्री रंधावा ने किया ट्रैफिक व्यवस्था का औचक निरीक्षण, नाकों से नदारद मिले चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: उपमुख्यमंत्री रंधावा ने किया ट्रैफिक व्यवस्था का औचक निरीक्षण, नाकों से नदारद मिले चार पुलिसकर्मी निलंबित
Thu, 28 Oct 2021 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:59 PM IST
सार
त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुलिस को जहां सुरक्षा के पक्ष से मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करनी चाहिए, वहीं राहगीरों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारु तरीके से चलाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात करते सुखजिंदर रंधावा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार सुबह जीटी रोड पर लगे नाकों की वास्तविक स्थिति जानने और सड़क पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार पुलिस कर्मी नाकों से नदारद मिले। जिस पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित हुए तीन पुलिस कर्मी फिल्लौर (जालंधर) और एक पुलिस कर्मी मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब) से संबंधित हैं।
विज्ञापन
फिल्लौर में पुलिस नाके पर उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों के बाद एसएसपी जालंधर ग्रामीण सतिंदर सिंह ने वहां तैनात एएसआई जसवंत सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह और सिपाही कुलजीत सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुलिस को जहां सुरक्षा के पक्ष से मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करनी चाहिए, वहीं राहगीरों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारु तरीके से चलाना सुनिश्चित करे। फिल्लौर में पंजाब पुलिस का पक्का स्थायी हाईटेक नाका बना हुआ है। डीजीपी के आदेश हैं कि इस हाईटेक नाके पर हर वक्त मुलाजिम तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - कैप्टन ने किया केंद्र का समर्थन: कहा- पहले छह तो अब 31 किमी तक आ रहे पाक ड्रोन, बीएसएफ को 50 किमी दायरा देना सही
विज्ञापन
रंधावा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने गोबिंदगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस के प्रबंधों पर खेद जताया। इसी तरह सतलुज पुल पार करते ही फिल्लौर (जालंधर जिला) में जीटी रोड पर पुलिस नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही का नोटिस लेते हुए उन्हें मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा। उपमुख्यमंत्री की ओर से किए गए निरीक्षण में खामियां पाए जाने के बाद एसएसपी फतेहगढ़ साहिब संदीप गोयल ने गोबिंदगढ़ में तैनात ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई गुरमीत सिंह को निलंबित करने के आदेश देते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए। गोबिंदगढ़ में जीटी रोड पर जाम लगा था और ट्रैफिक इंचार्ज मौके पर नहीं था।