फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   dengue, civil hospital, 31 patients, doctors, dengue disease, jalandhar, punjab

सिविल अस्पताल में बढ़े डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज

Thu, 29 Sep 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 29 Sep 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
dengue, civil hospital, 31 patients, doctors, dengue disease, jalandhar, punjab
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
शहर में लगातार चिकनगुनिया और डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में वीरवार को डेंगू के 43 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें से 31 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सिविल अस्पताल में हर रोज 350 से 400 मरीज चेकअप के लिए आ रहे हैं, जिससे डॉक्टरों की ओर से उनकी जांच करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में अकेले जालंधर से ही नही बल्कि फिल्लौर, गोराया, फगवाड़ा, आदमपुर, होशियारपुर, करतारपुर और मोगा समेत कई क्षेत्रों से मरीज पहुंच रहे हैं। इतनी संख्या में मरीजों के अस्पताल में पहुंचने से हालात यह हो गए हैं कि अस्पताल प्रबंधन को एक बेड पर 2 से 3 मरीजों को लेटाना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में टेस्ट करवाने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं सिविल अस्पताल का सीवरेज सिस्टम एक महीने से खराब पड़ा हुआ है। बंद पड़े सीवरेज सिस्टम से गंदा पानी फैल कर ट्रामा सेंटर के बाहर भी पहुंच गया है। इस वार्ड के पास फैले गंदे पानी की वजह से अस्पताल में आ रहे लोगों का बीमारी की चपेट में आने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला का कहना है कि जल्द ही इन सभी समस्याओं का हल कर लिया जाएगा। सिविल अस्पताल में फैले अव्यवस्था के आलम पर डीसी कमल किशोर यादव का कहना है कि वह इसको गंभीरता से लेते हुए सिविल प्रशासन को इसका हल करने को कहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed