{"_id":"5f4f91c28ebc3e547d1db530","slug":"demonstration-against-pits-on-national-highway-in-pathankot-pathankot-news-pkl386549857","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों से परेशानी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों से परेशानी, प्रदर्शन
विज्ञापन
धार में सीपीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष व्यक्त करते स्थानीय लोग।
- फोटो : PATHANKOT
पठानकोट-डलहौजी-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों और कटाव से परेशान धार क्षेत्र वासियों ने रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
प्रदर्शनकारी हरिंदर देव, कर्मचंद, पलविंदर सलाथिया, दविंदर कुमार, राकेश ठाकुर, मीतू राकेश कुमार ने बताया कि पहले इस राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (ग्रिफ) के पास थी। तब इसकी हालत बेहतर थी। सड़क को कोई नुकसान पहुंचता तो ग्रिफ उसे रिपेयर करवा देता था। जब से इसे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने अपने अधीन लिया है, इसकी हालत बदतर होती जा रही है।
लोगों ने बताया कि गड्ढों और कटाव के कारण कुछ महीने पहले बस पलट गई थी। हादसे में कई सवारियां घायल हुईं। कुछ दिन पहले तूड़ी से भरे ट्रक का टायर गड्ढों के कारण फट गया था और ट्रक खाई में जा गिरा। दो दिन पहले कार चालक सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण खाई में जा गिरा था। उसे भी गंभीर चोटें भी आईं। लोगों ने विभाग से जल्द गड्ढे भरने के साथ कटाव को रिपेयर करने की मांग की। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रोहिन खन्ना ने बताया करी 30 करोड़ रुपये की प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। उम्मीद है कि दो महीने में टेंडर हो जाएंगे नववर्ष तक सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो:-1- धार में सीपीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष व्यक्त करते स्थानीय लोग।