{"_id":"6134e9618ebc3eb6f9738622","slug":"demand-of-diamond-ring-not-found-the-boy-got-angry-created-ruckus-jalandhar-news-pkl4257797180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली डायमंड रिंग तो भड़का लड़का, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली डायमंड रिंग तो भड़का लड़का, किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। जिले के रामामंडी के एक होटल में चल रहे सगाई समारोह में डायमंड रिंग न मिलने पर लड़के वालों ने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बिचौलिए ने ही लड़के की दूसरी शादी का राज भी खोल डाला। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और सगाई टूट गई। विवाद बढ़ने पर लड़के वालों ने लड़की के बाल खींचकर उसकी पिटाई भी कर डाली। लड़के वाले मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। लड़की के परिजनों ने बताया कि जब रिश्ता तय हुआ तो लड़के वालों की कोई मांग नहीं थी। लड़का नीरज कुमार भट्टी होशियारपुर में टेलीफोन विभाग में एसडीओ तैनात है। रविवार को रिंग सेरेमनी के दौरान जब अंगूठी बदली जाने लगी तो लड़के वालों ने डायमंड रिंग की मांग कर दी। वर पक्ष वाले एक-एक डायमंड रिंग लड़के और उसके भाई के लिए मांगने लगे। इसके साथ लड़के की टीचर भाभी के लिए सोने का कड़ा और सास के लिए बालियां देने की डिमांड कर दी।
लड़की वालों ने कहा कि पहले तो ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी तो दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख सगाई में बिचौलिए कुलवंत को बुलाया गया। इस दौरान बिचौलिए ने लड़के वालों पर दबाव डालने के लिए यह राज खोल दिया कि लड़के की यह दूसरी शादी है। कुछ दिनों पहले ही लड़के ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। जिससे उसके दो बच्चे हैं। लड़की के परिजनों ने जब विरोध जताया कि उनकी बेटी तो अभी कुंवारी है तो इसको लेकर फिर झगड़ा बढ़ गया।