फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Demand for five lakh rupees by threatening to file a false heroin case

हेरोइन का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख रुपये, एसटीएफ के दो एएसआई समेत तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 26 Aug 2020 04:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for five lakh rupees by threatening to file a false heroin case
मुक्तसर से स्कोडा कार पर सवार होकर जलालाबाद दवा लेने आ रहे दो व्यक्तियों को पकड़कर उन पर हेरोइन का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर एसटीएफ में कार्यरत दो एएसआई समेत तीन लोगों ने ढाई लाख रुपये वसूले। यही नहीं आरोपी ढाई लाख रुपये और मांगने के लिए दोनों व्यक्तियों को फोन पर तंग कर रहे थे। उधर, जलालाबाद पुलिस ने बुधवार को पीड़ितों की शिकायत पर एसटीएफ के दोनों एएसआई समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने छापा मारकर एक एएसआई समेत दो लोगों को काबू कर उनसे डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। जबकि एक एएसआई फरार है।
विज्ञापन

पीड़ित सुखविंदर सिंह वासी रूपाना (श्री मुक्तसर साहिब) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह किसान है। 23 अगस्त को वह और उसका दोस्त सुरजीत सिंह वासी गली नंबर-दो गुरु रामदास नगर मुक्तसर के साथ जलालाबाद में पीलिया बीमारी की दवा लेने के लिए स्कोडा कार पर आए थे। जब वह जलालाबाद की दानामंडी के पास पहुंचे तो बोलेरो सवार वर्दीधारी मलकीत सिंह और सादे कपड़ों में मदन लाल और गुरसाहिब सिंह बैठे थे। तीनों खुद को एसटीएफ के मुलाजिम बता रहे थे। तीनों उन्हें पकड़कर एक कमरे में ले गए और कहने लगे तुम हेरोइन बेचने का धंधा करते हो, तुम्हारे खिलाफ हेरोइन तस्करी का केस दर्ज करेंगे। अगर बचना चाहते हो तो उन्हें पांच लाख रुपये दो। सुखविंदर और सुरजीत दोनों डर गए और सुरजीत ने अपनी मां को फोन कर पड़ोसी सोनू से ढाई लाख रुपये मंगवाए और आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने ढाई लाख रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया और उनका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोपियों ने छोड़ते समय ये कहा कि ढाई लाख रुपये और नहीं आए तो हेरोइन तस्करी का झूठा केस दर्ज कर देंगे। आरोपियों ने ढाई लाख रुपये और लेने के लिए उन्हें फोन करना शुरू कर दिया। पीड़ितों ने इस संबंध में जलालाबाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने छापा मारकर एसटीएफ के एएसआई मदन लाल और मलकीत के बेटे गुरसाहिब सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से ढाई लाख रुपये बरामद किए। जबकि मलकीत सिंह फरार है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पलविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मदन लाल और गुरसाहिब को काबू कर लिया है। इनके पास से ढाई लाख रुपये में से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। मलकीत सिंह फरार है, पुलिस उसे भी पकड़ने में लगी है। डीएसपी ने बताया कि मदन लाल और मलकीत सिंह दोनों जलालाबाद एसटीएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। जबकि गुरसाहिब एएसआई मलकीत सिंह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed