{"_id":"5746f2b54f1c1ba22c691fcd","slug":"delhi-congress-state-president-ajay-makhan-modi-government-two-years-complited-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पूरे होने पर अजय माकन ने मोदी सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पूरे होने पर अजय माकन ने मोदी सरकार को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 26 May 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अजय माकन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अजय माकन ने मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में बढ़ी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा।
माकन ने कहा कि पीएम मोदी ने चुनावों से पहले तीन मुद्दों को उठाया था, जिसमें बेरोजगारी, करप्शन और महंगाई शामिल थे। माकन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। इस हिसाब से अभी तक चार करोड़ लोगों को रोजगार मिल जाना चाहिए था, लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ एक लाख 34 हजार लोगों को ही रोजगार मिल पाया है।
खेतीबाड़ी सेक्टर में 52 फीसदी नौकरियां हैं, जबकि इस सेक्टर की ग्रोथ आधी रह गई है। उन्होंने कहा कि दूसरा महंगाई पर सरकार ने कोई काम नहीं किया है। तीसरा करप्शन में काला धन सफेद करने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार का ग्राफ तेजी से गिरा है। इसकी तस्वीर हाल ही में निगम चुनाव के दौरान साफ हो गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस का वोट प्रतिशत 6.8 फीसदी से बढ़कर 29 फीसदी तक पहुंच गया है, जबकि आप का ग्राफ 54 से गिरकर 30 फीसदी पर आ गया है। दिल्ली में आप की सरकार बुरी तरह से फेल साबित हो रही है। आगामी दिनों में दिल्ली से कांग्रेस की टीम पंजाब में आप का असली चेहरा दिखाएगी। दिल्ली कांग्रेस के प्रधान अजय माकन वीरवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से खास बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, विधायक राजकुमार वेरका, महिला कांग्रेस प्रधान किट्टू ग्रेवाल, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, जिला प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद सिमरजीत सिंह बंटी, सुशील रिंकू और राणा रंधावा मौैजूद थे।