फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Death of an innocent in Jalandhar Kite string slits throat

जालंधर में मासूम की माैत: पतंग की डोर से कटा गला, पुलिस बोली- डोर पक्की थी पर सिंथेटिक नहीं थी

Thu, 06 Feb 2025 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 10:27 AM IST
सार

गांव कोटली खाखिया में सात साल की हरलीन अपने दादा के साथ जा रही थी। हरलीन बाइक पर आगे बैठी थी। अचानक वह डोर की चपेट में आई और उसका गला कट गया।

विज्ञापन
Death of an innocent in Jalandhar Kite string slits throat
हरलीन - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर देहात के गोराया में दोसांझ कलां से सटे गांव कोटली खाखिया में बुधवार शाम पतंग की डोर से हुए दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सात साल की हरलीन दादा संग मोटरसाइकिल के आगे बैठकर उनकी शॉप पर जा रही थी। हरलीन अपनी फैमिली की इकलौती बेटी थी। 
विज्ञापन


चौकी दोसांझ कलां के इंचार्ज सुखविंदर पाल ने कहा कि क्राइम सीन से मिली डोर इंडियन है न कि सिंथेटिक। पुलिस को सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी बहू जसविंदर रानी का पित्ते का ऑपरेशन हुआ है तो वे अस्पताल में है। शाम को वह अपनी पोती हरलीन और एक अन्य पोती के साथ दोसांझ कलां स्थित शॉप में जा रहे थे। हरलीन मोटरसाइकिल के आगे बैठी थी तो दूसरी पोती पीछे। वे गांव से अभी आधा किलोमीटर दूरी पर पहुंचे थे कि रास्ते में डोर की चपेट में बाइक के आगे बैठी हरलीन आ गई।
विज्ञापन


डोर से उसकी गर्दन कट गई थी। गर्दन से खून बहुत तेजी से निकल रहा था। वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। खून बंद नहीं हो रहा था। दूसरे अस्पताल में अभी इलाज शुरू किया ही था कि बच्ची ने दम तोड़ दिया। हरलीन के शव को दादा घर लेकर आ गए। चौकी इंचार्ज सुखविंदर पाल ने कहा कि सतनाम की बाइक से मिली डोर और क्राइम सीन से कब्जे में ली गई डोर एक ही है। उन्होंने कहा कि इंडियन डोर थी न कि चाइनीज। डोर पक्की थी तो उसने बच्ची की गर्दन को बुरी तरह से काट दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed