फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Deadly attack on students returning from college, two injured

Jalandhar News: काॅलेज से लौट रहे छात्रों पर जानलेवा हमला, दो जख्मी

Wed, 17 Jul 2024 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 17 Jul 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on students returning from college, two injured
एक छात्र की हालत गंभीर, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। एक पेट्रोल पंप के नजदीक कॉलेज से आ रहे छात्रों पर कुछ युवकों की ओर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक गंभीर घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।
पूरा घटनाक्रम समीप ही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। एसएचओ सुल्तानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल घायलों ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं, लेकिन पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अभिराजपाल सिंह निवासी गांव सूजोकालिया, गुरप्रीत निवासी गांव मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो कुछ युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से हमलावरों के चंगुल से उन्हें बचाया। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालों के पास पिस्तौल भी थी। उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकियां दी। घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया, जिनमें से अभिराजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे ड्यूटी डॉक्टर ने रेफर कर दिया है और गुरप्रीत का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि पीड़ितों के बयान कलमबद्ध करने के बाद उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed