{"_id":"5f6887b88ebc3e162965516d","slug":"dead-body-was-thrown-on-the-road-after-killing-a-young-man-in-firozpur-firozpur-news-pkl3885109188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन
थाना वैरोका के अंतर्गत गांव चक बलोचा महालम के पास दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। युवक कामकाज के लिए गांव महालम आया था। थाना वैरोका पुलिस ने सोमवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
मृतक बलवीर सिंह वासी गांव ढाब खुशहाल जोईयां की बहन वीना रानी ने बताया कि उनका भाई दिव्यांग है। शनिवार को बलवीर किसी कामकाज के सिलसिले में गांव चक बलोचा महालम गया था। रविवार रात को उनके घर दो नौजवानों ने आकर बताया कि बलवीर सिंह गांव महालम के रास्ते में मृत पड़ा है। वह पड़ोसियों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि बलवीर के शरीर पर चोट के निशान थे। चोटों से लग रहा था कि उसे बुरी तरह पीटा गया है। ीना ने बताया कि उसका भाई दिव्यांग था फिर भी सभी कामकाज कर घर का गुजारा चलाता था।
थाना वैरोका प्रभारी परमजीत कुमार सूचना पर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुमार ने बताया कि बलवीर की माता रेशमा बाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।