{"_id":"6b40c60b8bebb335fb63f41bfe05f85a","slug":"dc-despite-the-order-to-open-several-private-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी के आदेश के बावजूद खुले रहे कई प्राइवेट स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी के आदेश के बावजूद खुले रहे कई प्राइवेट स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड से नौनिहालों को बचाने के लिए प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों को 26 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए थे।
डीसी केके यादव की ओर से दिए इन आदेशों के बावजूद सोमवार को कई प्राइवेट स्कूलों मनमानी करते खुले रहे। इनमें शहर के मॉयर वर्ल्ड, लिटिल ब्लास्म, कैंब्रिज, सेठ हुक्म चंद, एसडी मॉडल कैंट, शिव ज्योति पब्लिक स्कूल व अन्य कई स्कूल शामिल हैं।
हालांकि एपीजे और गुरु अमरदास स्कूल खुले, लेकिन कुछ समय बाद इनमें छुट्टी कर दी गई। वहीं इनोसेंट हार्ट, सेंट जोसेफ, एमजीएन, पुलिस डीएवी, आईवीआई के अलावा अन्य स्कूल बंद रहे।
एडीसी गिरीश दयालन ने कहा था कि अगर कोई भी स्कूल खुला हुआ तो उस पर एक्शन होगा। अब प्रशासन इस बार इन स्कूलों पर कोई कार्रवाई करता है या नहीं।
सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के प्रधान अनिल चोपड़ा का कहना है कि स्कूलों को जिला प्रशासन की ओर से कोई आदेश नहीं मिला। इसलिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
यदि आदेश मिलते तो जरूर छुट्टी होती। डीसी के आदेशों के बावजूद मनमानी करके सर्दी में स्कूल खोलने वालों के खिलाफ एडीसी गिरीश दयालन को शिकायत की गई है।
सोमवार दोपहर भाजपा नेता करण विज, सोनू अरोड़ा, हर्षल कपूर, ऋषभ, रवि गिल और अन्य एडीसी गिरीश दयालन को मिले। उन्होंने मांग की है कि उन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिन्होंने बच्चों की सेहत की परवाह न करते स्कूल खोले हैं।