{"_id":"687fe17cc9814e199d04b6d7","slug":"crores-embezzled-by-manipulating-savings-accounts-limits-and-fds-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101177-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बचत खातों, लिमिट और एफडी में हेराफेरी कर करोड़ों का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बचत खातों, लिमिट और एफडी में हेराफेरी कर करोड़ों का गबन
Wed, 23 Jul 2025 12:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। सादिक कस्बे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में एक क्लर्क ने करोड़ों रुपये का गबन कर डाला। आरोपी ने बैंक ग्राहकों के बचत खातों, लिमिट और एफडी में हेराफेरी की। इस मामले में बैंक मैनेजर शशांक शेखर अरोड़ा की शिकायत पर थाना सादिक पुलिस ने आरोपी क्लर्क अमित धींगड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बैंक खातों में गड़बड़ी की सूचना के बाद मंगलवार को सादिक समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने बैंक पहुंच कर अपने खातों की जांच करवाई। ठगी के शिकार लोगों ने बैंक के समक्ष धरना दिया।
दरअसल, कुछ दिन पहले सादिक कस्बे की एसबीआई शाखा में अपनी एफडी का भुगतान लेने पहुंचे व्यक्ति को जब बैंक कर्मचारियों ने एफडी के जाली होने की जानकारी दी। इसकी जानकारी अन्य ग्राहकों को मिली तो लोगों ने अपने-अपने बैंक खातों, लिमिट व एफडी की जांच करवाई गई तब कई खातों में हेराफेरी पाई गई। कई एफडी का बैंक में रिकॉर्ड ही नहीं मिला। यह सारी हेराफेरी क्लर्क अमित ढींगड़ा ने की थी। मामले खुलते ही आरोपी बैंक से भाग निकला। सोमवार को कुछ ग्राहकों के खातों से ठगी की पुष्टि के बाद बैंक मैनेजर शशांक शेखर अरोड़ा ने अमित धींगड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज करवाया। मंगलवार को प्रभावित खाता धारकों ने बैंक के बाहर धरना देकर इंसाफ की मांग की। खाताधारकों ने कहा कि उन्होंने लाखों की एफडी करवाई हुई थी। अब उसका बैंक में रिकॉर्ड नहीं मिल रहा या उसका भुगतान लिए जाने की बात कही जा रही है।
ग्राहकों को हर हाल में मिलेगा भुगतान : चीफ मैनेजर
इस मामले में बैंक के चीफ मैनेजर अरविंद कुमार ने बताया कि जिस भी ग्राहक ने बैंक में पैसा जमा करवाया है, उसके एक-एक पैसे को वापस किया जाएगा। सभी ग्राहकों के खातों की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी क्लर्क की पुलिस तलाश कर रही है।