फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youths drinking alcohol in vehicle near Jalandhar railway station, opened fire when stopped

Jalandhar: रेलवे स्टेशन के पास गाड़ी पर रखकर शराब पी रहे थे युवक, रोकने पर चला दी गोलियां, आरोपी फरार

Thu, 10 Apr 2025 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 04:36 PM IST
सार

कुछ युवक कार के ऊपर शराब रखकर पी रहे थे। एक व्यक्ति ने उन्हें रोका तो उन्होंने गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Youths drinking alcohol in vehicle near Jalandhar railway station, opened fire when stopped
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात 1.30 बजे कार सवार युवकों ने गोलियां चला दी। कालिया के घर ग्रेनेड हमले के बावजूद देर रात रेलवे रोड पर नाका खाली था जिससे आरोपी भागने में कामयाब हो गए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं है। 
विज्ञापन




सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को करतारपुर के मनजीत सिंह ने बताया कि वह रात को स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ युवक कार के ऊपर शराब रखकर पी रहे थे। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। थाना तीन की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची थाना तीन की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए। वहीं रात भर चलने वाला रेलवे रोड जहां कई वारदातें होती है वहां ना पेट्रोलिंग पार्टी थी और न ही पुलिस नाका। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता पर हुए आतंकी हमले के बाद भी जालंधर पुलिस मुख्य नाकों से गायब दिखी और आरोपी आसानी से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी-1 जालंधर आकर्षि जैन ने रेलवे स्टेशन के पास देर रात हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति और तीन लोगों के समूह के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 


उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आता है और इस मामले में जीआरपी ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  पुलिस आगे की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed