फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth died in road accident in Jalandhar, someone stole mobile instead of helping

NRI का छलका दर्द: 'दुर्घटना में भाई की मौत, मदद करने की जगह फोन चुरा ले गया कोई, वापस देने पर देंगे 51 हजार'

Sat, 21 Jan 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 10:05 PM IST
सार

जसविंदर सिंह दिलावरी के कहा कि फोन वापर देने वाले को 51 हजार इनाम दूंगा और पुलिस में भी उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करूंगा। इससे परिवार की यादें जुड़ी हैं। मेरा भाई दुर्घटना में मौत का ग्रास बना है।

विज्ञापन
Youth died in road accident in Jalandhar, someone stole mobile instead of helping
जसविंदर सिंह दिलवारी ने लिखी पोस्ट, अमृतपाल सिंह दिलावरी का फाइल फोटो। - फोटो : फेसबुक

विस्तार

कनाडा के वैंकुवर के रहने वाले जसविंदर सिंह दिलावरी के भाई अमृतपाल सिंह दिलावरी की पंजाब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अपने भाई की मौत की खबर सुनकर वैंकुवर से पंजाब पहुंचे जसविंदर सिंह दिलावरी पंजाब के हालात से काफी आहत हुए हैं।

विज्ञापन


हादसे में राहगीरों ने मदद क्या करनी थी, उलटा कोई फोन ही चुराकर ले गया। दुखी मन से अमर उजाला से बातचीत में जसविंदर सिंह दिलावरी ने कहा है कि जो भी शख्स भाई का फोन वापस करेगा, मैं उसे 51 हजार रुपये नकद दूंगा और पुलिस में भी उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करूंगा।
विज्ञापन


वैंकुवर से भारत आए जसविंदर सिंह दिलावरी 26 जनवरी को वापस लौट जाएंगे और वह मृतक भाई मोबाइल का वापस पाने के लिए इनाम की घोषणा कर दी, ताकि उनकी यादें घर में रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना की बुधेवाल चीनी मिल में बतौर चीफ इंजीनियर काम करने वाले मोहाली के 53 साल के अमरिंदरपाल सिंह दिलवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

वह अपनी कार से ड्यूटी के लिए लुधियाना जा रहे थे। उनकी कार सड़क पर पड़ी एक गाय के शव से टकराकर पलट गई थी। इस दौरान उनकी मदद के बजाय उनका स्मार्टफोन चुरा लिया गया। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि यह हादसा इतना भयानक था कि न केवल कार कई बार पलटी बल्कि हवा में भी उछली।

फेसबुक पोस्ट में की अपील
भाई जसविंदर सिंह दिलवारी ने फोन चुराने वाले शख्स से भावनात्मक अपील की है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, कृपया इस पोस्ट को उस सज्जन तक पहुंचाने में मेरी मदद करें, जिसने हादसे के दौरान मेरे भाई का मोबाइल चुरा लिया। वह कार से बाहर आने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तभी एक सज्जन ने उनकी जान बचाने के बजाय मोबाइल फोन चुरा लिया। फोन में इमोशनल यादें हैं, क्योंकि मेरे भतीजे और भतीजी (मरने वाले शख्स के बच्चों) ने यह फोन मेरे भाई को उनके 55वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। बच्चों को यह फोन वापस मिल जाएगा तो वह खुश हो जाएंगे। जिस सज्जन ने मोबाइल लिया था, वह उसे बेचेगा तो उसे केवल 5000 से 10000 रुपये मिलेंगे, लेकिन अगर वह मेरे परिवार को फोन वापस कर देगा तो मैं उसे 51000 रुपये नकद इनाम दूंगा और पुलिस में भी कोई शिकायत नहीं करेंगे।


एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, आधे घंटे तक नहीं आई
प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए जसविंदर सिंह दिलावरी ने कहा हादसे के बाद एक चश्मदीद ने एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह आधे घंटे तक नहीं पहुंची और तब तक उनके भाई की मौत हो चुकी थी। जसविंदर ने कहा कि अक्सर यह पूछा जाता है कि लोग पंजाब छोड़कर दूसरे देशों में क्यों जा रहे हैं? जवाब स्पष्ट है, यहां इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है। उस गाय का शव घंटों सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उठाने की जहमत नहीं उठाई। जब सरकार सड़कों से मवेशियों के शवों को नहीं उठवा सकती है, तो जनता से गाय उपकर क्यों वसूल रही है? दिलावरी पंजाब के सिस्टम से खासे आहत हैं। दिलावरी वैंकुवर में नामचीन हस्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed