{"_id":"57cc160f4f1c1bfd35317280","slug":"youth-beaten-case-accuse-arrested-police-case-weapon-jalandhar-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर कातिलाना हमले का मामला, दूसरा आरोपी देसी कट्टे समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर कातिलाना हमले का मामला, दूसरा आरोपी देसी कट्टे समेत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पेशी पर जा रहे लाल चंद लाली पर लंबा पिंड चौक के पास हमला करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मॉडल हाउस निवासी कमलप्रीत सिंह उर्फ सन्नी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल सिंह काहलो ने कहा कि पुलिस इस कांड से जुड़े मुख्य हमलावर हरदीप सिंह उर्फ छोटा काला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि बाकी के तीन आरोपियों मॉडल हाउस निवासी अमन, बूटा मंडी निवासी जगदीश कुमार और एक अज्ञात युवक को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही हैं।
गौरतलब है कि थाना डिवीजन नंबर आठ में पड़ते लंबा पिंड चौक के पास हथियारों से लेस करीब 5 हमलावर अदालत में पेशी पर जा रहे एक युवक लाल चंद लाली पर कातिलाना हमला कर फरार हो गये थे। हमलावरों ने बाजार में जमकर किरपाण और दातर चलाए थे। पीड़ित लाल चंद लाली को अपनी जान बचाने के लिए चड्डा स्वीट शॉप में घुसना पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में गढ़ा रोड निवासी हरदीप सिंह उर्फ छोटा काला, कमलप्रीत सिंह उर्फ सन्नी व अमन दोनों निवासी मॉडल हाउस, बूटा मंडी निवासी जगदीश कुमार और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।