फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Wife Murdered Husband in Jalandhar

Jalandhar Murder: दिवाली की रात हुआ झगड़ा, गुस्साई पत्नी ने फावड़े से हमला कर पति को मौत के घाट उतारा

Mon, 13 Nov 2023 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:24 AM IST
सार

थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि जांच में पता चला कि देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए और वारदात के बाद महिला बच्चों को छोड़कर वहां से फरार हो गई।

विज्ञापन
Wife Murdered Husband in Jalandhar
जालंधर में मर्डर - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर देहात के थाना लांबड़ा में दिवाली की रात झगड़े के बाद गुस्साई पत्नी ने फावड़े से हमला कर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात लांबड़ा के गांव ललिया खुर्द में हुई है। मृतक की पहचान मस्सी मसूर के रूप में हुई है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति के 4 बच्चे हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना गांव वासियों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी और जालंधर देहात पुलिस की सीआईए की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। क्राइम सीन पर बच्चे पहले से मौजूद थे। सुबह सुबह फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 
विज्ञापन


थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि जांच में पता चला कि देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए और वारदात के बाद महिला बच्चों को छोड़कर वहां से फरार हो गई। सिर पर चोट लगने के कारण व्यक्ति का काफी खून बह गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार चल रही पत्नी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार कई साल पहले झारखंड से आया था और जालंधर के लांबड़ा में किसान के पास काम कर रहा था। यह परिवार 3-4 साल बाद घर जाता है। फिर 6 माह वहां रहने के बाद दोबारा आकर किसान के पास काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed