{"_id":"69970d895e1d51db7906cbf1","slug":"wife-caught-her-husband-in-an-objectionable-condition-in-jalandhar-see-video-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अय्याश पति की धुनाई: पत्नी ने दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा; जालंधर में खूब हंगामा, Video","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अय्याश पति की धुनाई: पत्नी ने दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा; जालंधर में खूब हंगामा, Video
Thu, 19 Feb 2026 06:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:53 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में पत्नी ने अपने अय्याश पति को किसी दूसरी लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। पति और लड़की घर पर आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद महिला ने पड़ोसियों और अपने मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पकड़े गए पति की पिटाई करते महिला के परिजन।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी ने अपने पति को घर के अंदर ही किसी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। गुस्से में आई पत्नी ने पहले पति और लड़की को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया और फिर अपनी मां को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई थी और पति पिछले तीन साल से शारीरिक व मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित कर रहा है। दो दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। वीरवार को जब वह अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने अचानक घर पहुंची, तो उसने पति को दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाया। जैसे ही दोनों बाहर आए, गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पति की पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी का पिता भाजपा से जुड़ा नेता है, जिसके कारण पहले पुलिस कार्रवाई से बचती रही। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन