{"_id":"603664988ebc3e150309313b","slug":"vigilance-arrested-asi-and-head-constable-for-taking-bribe-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : जालंधर में विजिलेंस ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई और हेड कांस्टेबल को धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : जालंधर में विजिलेंस ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई और हेड कांस्टेबल को धर दबोचा
Wed, 24 Feb 2021 08:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर में विजिलेंस ब्यूरो ने शराब तस्करी में पकड़ी गई कार की सपुर्दगी रिपोर्ट देने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते कैंट थाने के एएसआई प्रमोद कुमार व हेड कांस्टेबल सुमनजीत सिंह को रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है।
विज्ञापन
एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि बाग बाहरिया के रहने वाले कुश कुमार की कार उसका दोस्त राजिंदर कुमार मांगकर ले गया था। कैंट पुलिस ने कार से सात पेटी अवैध शराब बरामद की थी। कार कैंट पुलिस के कब्जे में थी। कार को लेने के लिए कुश कुमार ने अदालत में अर्जी दायर कर सपुर्दगी मांगी थी। इसकी रिपोर्ट एएसआई प्रमोद कुमार को देनी थी।
विज्ञापन
इस पर कुश कुमार ने एएसआई प्रमोद कुमार से संपर्क किया तो उसने इसके एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी। कुश कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो में कर दी। जिसके बाद विजिलेंस की एक टीम का गठन किया गया। विजिलेंस के डीएसपी दलबीर सिंह की अगुवाई में सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में विजिलेंस ने अपना जाल बिछा दिया।
विज्ञापन
बुधवार को जैसे ही कुश कुमार ने 20 हजार की राशि प्रमोद कुमार को दी तो एएसआई प्रमोद ने राशि हेड कांस्टेबल सुमनजीत सिंह को पकड़ा दी। विजिलेंस की टीम ने दोनों को रंगे हाथों काबू कर 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।