फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   UK Police Claim, do not Hotliyr body of Ranjit Powar

यूके पुलिस का दावा, होटलियर रंजीत पोवार का नहीं है शव

Thu, 03 Mar 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 03 Mar 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
UK Police Claim, do not Hotliyr body of Ranjit Powar
होटलियर रंजीत पोवार हत्याकांड में यूके और पंजाब पुलिस आमने सामने आ गई है। यूके की पुलिस का दावा है कि भारत से पंजाब पुलिस की ओर से भेजा गया शव होटलियर रंजीत पोवार का नहीं है। यह दावा यूके की पुलिस ने अदालत में भी किया है कि भारत से भेजा गया शव होटलियर रणजीत सिंह पोवार का नहीं था। जांच अधिकारियों ने इस दावे के पीछे डीएनए टेस्ट को बेस बनाया है।
विज्ञापन


वेस्ट मिडलैंड पुलिस के डीसी जाहिद अहमद के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान शव का दांत और पवार के दांतों के ब्रुश से प्राप्त डीएनए के मिलान से पता चला कि यह शव पोवार का नहीं है।
विज्ञापन


डीसी अहमद ने यह भी कहा है कि भारतीय अथारिटी अभी भी यह मानती है कि यह शव पोवार का है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने केस की जांच को जारी रखा है। क्योंकि लाश किसी और व्यक्ति की निकलने के बाद पोवार की हत्या को लेकर पंजाब की जालंधर पुलिस कटघरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणजीत पोवार बीते साल मई में यूके से भारत आया थे। वे अमृतसर एयरपोर्ट से लापता हो गए थे। बाद में एक शव हरियाणा में नहर से मिला था, जिसे पंजाब पुलिस ने रणजीत पोवार का बताया था।

पुलिस ने मामले में एक टैक्सी ड्राइवर सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया था। सुखदेव पर आरोप था कि उसने रणजीत के यूके रहते दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। इस मामले में अमर उजाला पहले भी खुलासा कर चुका है कि यूके में दांतों से लिया गया डीएनए टेस्ट निगेटिव आया है।


इसलिए जालंधर की पुलिस ने अपने तौर पर यूके में रंजीत पोवार की माता और भाई अमरीक पोवार को भारत बुलाया था, ताकि यहां पर डीएनए टेस्ट करवाया जा सके। यूके में जहां मिडलैंड पुलिस का दावा है कि शव रंजीत पोवार का नहीं है, वहीं पंजाब पुलिस अपना दावा सही जता रही है।

एडीसीपी अमरीक पोवार का कहना है कि डीएनए की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जांच एजेंसी जालंधर की पुलिस है, इसलिए यहां की रिपोर्ट ही मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed