{"_id":"69ad0ce7a5e878105e0d5a8f","slug":"two-people-including-a-minor-arrested-in-kapurthala-five-pistols-recovered-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम करने वाले नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पांच देसी पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम करने वाले नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पांच देसी पिस्टल बरामद
Sun, 08 Mar 2026 11:18 AM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:18 AM IST
सार
खुफिया विभाग के इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने विशेष ऑपरेशन के तहत कपूरथला में हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पांच पिस्टल बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
बरामद हथियार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुफिया विभाग के इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने विशेष ऑपरेशन के तहत कपूरथला में हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पांच पिस्टल बरामद हुई हैं। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों के पास से 7.65 एमएम के 5 देसी पिस्टल बरामद किए गए हैं। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि जल्द ही प्रेसवार्ता करके पूरा नेटवर्क का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
जिला पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोग फिलीपींस और यूएई में रहने वाले विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश से गैर-कानूनी हथियार खरीदे थे और उन्हें क्रिमिनल गैंग को सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
बरामद हथियारों का इस्तेमाल इलाके में फायरिंग और जबरन वसूली की गतिविधियों के लिए किया जाना था। आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन