फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two Friends Murdered in Jalandhar

Jalandhar Murder: मामूली विवाद में दो दोस्तों को मारी गोली, शराब पीने के बाद शुरू हुई थी बहस

Sat, 04 Jan 2025 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 10:36 AM IST
सार

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर स्थित मंदिर के नजदीक हुई है।

विज्ञापन
Two Friends Murdered in Jalandhar
जालंधर में हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर में मामूली विवाद में गोलियां मारकर दो दोस्तों की हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार सुबह घटी। शुक्रवार देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर पहले पार्टी की जहां उन्होंने शराब पी। दिन चढ़ते ही उनकी आपस में बहस हो गई।
विज्ञापन


दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इस घटना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर स्थित मंदिर के नजदीक हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 7 से 8 फायर हुए है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी किसी अधिकारी ने नहीं की है। एसीपी नार्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच में जुट गए है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed