फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two Died in Accident in Jalandhar

जालंधर में हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक्टिवा सवार दो युवकों की माैत, फैक्टरी से आ रहे थे

Fri, 15 Nov 2024 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 02:46 PM IST
सार

हरबंस लाल पुत्र हरि चंद तथा मुनचुन साहनी दोनों निवासी बस्ती पीर दाद फैक्टरी में कार्य करते हैं तथा दोपहर करीब 12 बजे निजी कार्य के लिए दोनों एक्टिवा पर मंड इलाके में गए थे। इसी दाैरान स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two Died in Accident in Jalandhar
जालंधर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में थाना मकसूदां के अधीन आती मंड चौकी के इलाके में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सब इंस्पैक्टर गुरमीत राम पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज गुरमीत राम ने बताया कि हरबंस लाल पुत्र हरि चंद तथा मुनचुन साहनी दोनों निवासी बस्ती पीर दाद फैक्टरी में कार्य करते हैं तथा दोपहर करीब 12 बजे निजी कार्य के लिए दोनों एक्टिवा पर मंड इलाके में गए थे। उन्होंने बताया कि करीब 1.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक्टिवा सवारों को मंड से जालंधर कुंज गेट की तरफ जाते क्षेत्र में टक्कर मार दी है। जिस कारण दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। जब वह मौके पर पहुंचे तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने हादसे की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed