{"_id":"5731e3164f1c1bb9559199ba","slug":"tsu-protest-bl-ocked-the-road-murderer-arrest-abohar-ferozepur-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीएसयू ने किया चक्का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीएसयू ने किया चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर( फिरोजपुर)
Updated Tue, 10 May 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
रोष मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 अप्रैल को कंधवाला रोड पर हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में मृतक के परिजनों तथा बिजली बोर्ड के टेक्निकल सर्विस यूनियन (टीएसयू) के सदस्यों ने मंगलवार को रोष मार्च निकाला तथा थाना नंबर दो के बाहर धरना लगाते हुए आरोपियों को शीघ्र काबू करने की मांग की।
संघर्ष कमेटी के कन्वीनर शंकर दास ने कहा कि घटना के 35 दिन के बाद भी पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नंबर दो की पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव की वजह से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सब आरोपियों को काबू न किया गया तो मजबूरन उन्हें 17 किसान मजदूर जत्थेबंदियों के साथ मिलकर संघर्ष को तेज करना पड़ेगा। थाना नंबर दो के प्रभारी संजीव सेतिया ने धरनास्थल पर पहुंच कर उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में कुछ लोगों को नाजायज तौर पर फंसाया गया है जिसकी जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद सभी की गिरफ्तारी दिखाई जाएगी।