{"_id":"67fd02538f3bceaaee09df88","slug":"three-youths-arrested-for-writing-khalistani-slogans-in-jalandhar-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: विदेश से फंडिंग...खालिस्तान के नारे लिखवाए, वीडियो आतंकियों को भेजा, 19 साल के तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: विदेश से फंडिंग...खालिस्तान के नारे लिखवाए, वीडियो आतंकियों को भेजा, 19 साल के तीन युवक गिरफ्तार
Mon, 14 Apr 2025 06:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 14 Apr 2025 06:10 PM IST
सार
पंजाब के युवाओं का माइंड वॉश कर उनके आपराधिक कार्यों को अंजाम दिलाया गया। विदेश से फंडिंग हुई थी और तीन युवाओं ने खालीस्तानी नारे लिख दिए। इसका वीडियो बनाकर भी विदेश में बैठे आतंकियों को भेजा।
विज्ञापन
आतंकी पन्नू ने ली थी जिम्मेदारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के जालंधर देहात पुलिस ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले 19 वर्षीय तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों को नारे लिखने का टारगेट खालिस्तान समर्थक और आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू की तरफ से मिला था और इसकी एवज में उनको विदेश से पैसा भेजा गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकोदर के मोहल्ला रणजीत नगर के रहने वाले तेजपाल सिंह उर्फ पाली, नकोदर के मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले कार्तिक और थाना सदर नकोदर के एरिया में आते खानपुर ढडां के रहने वाले वीर सुखपाल सिंह के रूप में हुई है। देहात पुलिस ने अमेरिका में बैठे आतंकी गुरपतवंत पन्नू, कनाडा में बैठे आतंकी बलकरण सिंह (नकोदर, जालंधर का निवासी) और यूके में रह रहे जसकरण प्रीत सिंह उर्फ बावा (जालंधर के खानपुर गांव का रहने वाला) को भी केस में नामजद किया है।
विज्ञापन
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना सदर नकोदर की पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। कनाडा से बलकरण सिंह ने आरोपी वीर सुखपाल सिंह खाते में पैसे डाले और नकोदर बाईपास के पास खालिस्तान समर्थक नारे लिखे। इसका वीडियो बनाकर विदेश में बैठे आतंकियों को भेजा। इसके बाद इन्हें पोस्ट कर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की।
विज्ञापन