फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three accused arrested for misdeed mother and daughter in Jalandhar

Punjab: मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले हैवान गिरफ्तार, आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

Sat, 29 Nov 2025 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 29 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में प्रवासी महिला और उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन को पकड़ा है और चौथा आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Three accused arrested for misdeed mother and daughter in Jalandhar
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के लोहिया में मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाली विधवा महिला और उसकी 19 साल की बेटी से चार हैवानों ने हथियारों के दम पर इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा आरोपी फरार है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान साजन (19) निवासी लोहिया, रॉकी (19) निवासी लोहिया, अर्शप्रीत उर्फ अर्श (18)  निवासी गांव पूनिया लोहिया और राजन उर्फ रोहित (19) के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात में उपयोग किए गए दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिए। 
विज्ञापन




एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि डीएसपी इन्वेस्टिगेशन सरबजीत राय ने डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और सीआईए स्टाफ पुष्प बाली के साथ जांच के बाद आरोपियों को पकड़ लिया। घटना 24 नवंबर की है रात में चार युवक जो मोटरसाइकिल पर खेत में बने घर में पहुंचे और वहां रह रही महिला और उसकी बेटी के कमरे का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। वहां मौजूद लड़की के पति और उसके 5 महीने के बच्चे को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीन युवकों ने महिला और एक युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ लोहिया थाने में केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे करवा ले गए और उनकी पहचान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर सुलतानपुर लोधी कपूरथला और तलवंडी चौधरियां में चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी वारदात वाली रात चोरी की फिराक में मोटर पर पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पहले वहां रखी देसी शराब पी फिर मां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्तार युवकों पर 2024 से चोरी के केस दर्ज हुए हैं और अलग-अलग मामलों में तीन से चार केस दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed