{"_id":"580f61934f1c1bba3cbc2639","slug":"theft-three-theft-cases-one-day-gold-money-looted-police-crime-at-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में एक दिन में तीन चोरी की वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में एक दिन में तीन चोरी की वारदातें
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 25 Oct 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरों ने एक ही दिन में तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्थानीय बस्ती दानिशमंदा स्थित कटरा मोहल्ला में एक फाइनेंसर के घर से लगभग 45 तोले सोना, डेढ़ लाख के करीब नगदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
फाइनांसर परवीन कुमार ने बताया कि वह किसी काम से करनाल गए थ। उनकी पत्नी (टीचर) स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गई थी। जब उनकी पत्नी घर वापस लौटी तो सामान बिखरा पाया। परवीन का कहना था कि चोर उनका करीब 15 लाख का नुकसान कर गए हैं।
वहीं दूसरी वारदात थाना एक के अंतर्गत आते अमृत विहार में घटी। यहां चोरों ने सीआईए स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर के मकान को भी नहीं बख्शा। सीआईए स्टाफ अमृतसर में तैनात सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह, उनकी पत्नी पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमजीत कौर ने बताया कि वह अपने-अपने काम गए हुए थे कि पीछे से चोरों ने घर को निशाना बनाया। चोर उनके घर से सोने के गहने, एलईडी ,नगदी अन्य सामान चुरा ले गए। चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
वहीं तीसरी वारदात में अमृत विहार में कोठी मालिक व्यापारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीते माह उनके भाई की मौत हो गई थी। इस वजह से उनके परिवार के सदस्य सूर्य विहार दूसरे घर गए हुए थे। मंगलवार सुबह वापस आए तो देखा घर के ताले टूटे हुए हैं। चोर ताले तोड़ कर सोने के गहने व अन्य समान चुरा ले गए हैं। इसमें करीब डेढ़ लाख की कीमत का सामान चुरा लिया।