{"_id":"572f23954f1c1b083f5ce2dc","slug":"theft-nri-s-home-looted-loot-at-village-sangwal-loot-of-lakhs-jalandhar-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारवालों पर नशीली स्प्रे कर घर से लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवारवालों पर नशीली स्प्रे कर घर से लाखों का सामान उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 08 May 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
भोगपुर के गांव संघवाल में चोरों ने एक एनआरआई के घर को निशाना बनाया। वारदात के दौरान सभी लोग घर में सो रहे थे। चोरों ने उन पर नशीली स्प्रे कर दी। इसके बाद वे बेहोश हो गए।
परिवारवालों के अनुसार चोर करीब आठ लाख का सामान ले गए हैं। शादी समारोह होने की वजह से घर में सोने के अलावा कानेडियन करेंसी भी पड़ी थी। थाना भोगपुर की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एनआरआई सोहन सिंह कई सालों से कनाडा में रहते हैं। गांव संघवाल स्थित घर में उनके अन्य पारिवारिक सदस्य रह रहे हैं। एनआरआई सोहन सिंह के पोते कमलजीत ने कहा कि घटना के दौरान पूरा परिवार सो रहा था, चोर कब घर में दाखिल किसी को इसका पता ही नहीं चला। यहां तक कि घर में रखा कुत्ता तक नहीं भौंका।
विज्ञापन
कमलजीत के अनुसार चोर उन पर नशीला स्प्रे कर गए थे। सुबह उठकर देखा तो घर का समान बिखरा पड़ा था और परिवार के सभी सदस्यों का सिर भारी था। कमलजीत ने कहा कि उसकी बहन की शादी थी, इसलिए घर में दस तोले सोना, डेढ़ लाख रुपये के अलावा कानेडियन करेंसी भी पड़ी थी। चोर घर में पड़ा सारा सामान चुरा ले गए। थाना भोगपुर की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। भोगपुर के थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने कहा कि चोरों को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है।