फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   suicide, case, candle march

खुदकुशी कांड में कैंडल मार्च निकाला

Sat, 20 Jun 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 20 Jun 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता
विज्ञापन
प्रदीप खुल्लर के खिलाफ बीते दिनों खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज होने के बाद माहौल गर्मा गया है।

खुदकुशी करने वाले निशान सिंह के परिजनों और इलाके के लोगों ने शुक्रवार रात को खुल्लर, उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर कैंडल मार्च निकाला। बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला की कोठी के सामने भी प्रदर्शन किया। इस बीच किसी ने सांपला की कोटी में घुसकर दरवाजे पर लगी प्लास्टिक की शीट को चाकू या धारदार हथियार से काट दिया। सांपला नेे शनिवार को इसका कड़ा संज्ञान लेते कहा कि यह ओछे स्तर और घटिया सोच वाली राजनीति है।


वहीं शनिवार को सांपला के समर्थक भाजपा नेता कमल शर्मा ने अपनी ओर से थाना बस्ती बावा खेल में लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। कमल शर्मा का कहना है कि केंद्रीय राज्यमंत्री सांपला के घर में घुसकर ऐसी हरकत करने वाले की पहचान कर गिरफ्तार किया जाना जरूरी है। सांपला ने भी पुलिस अधिकारियों से बात कर इसमें कार्रवाई करने को कहा है।



कमल शर्मा का कहना है उनका मेन गेट लोहे का बना हुआ है। यहां बाहर से पूरे गेट पर चाकू फेरना आसान नहीं है, क्योंकि बीच में लोहे की ग्रिल आती है। यह शीट कोठी के भीतर से घुसकर काटी गई है। उन्होंने कोठी की दीवार पर पैरों के निशान भी पुलिस मुलाजिमों को मौके पर जाकर दिखाए। सांपला ने सर्किट हाउस में एसीपी वेस्ट रविंदरपाल सिंह संधू को भी इस मामले में ठोस कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed