{"_id":"6de9e24e89d26fe414d83ba8e588762a","slug":"spray-one-dead-two-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रे करते एक की जान गई, दो पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्प्रे करते एक की जान गई, दो पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर (होशियारपुर)
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक माहिलपुर के गांव टूटोमजारा में एक व्यक्ति की खेतों में स्प्रे करते
विज्ञापन
समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम को ले जाते समय मृतक की जेब में से एक सुसाइड
नोट मिला।
इसके बाद थाना पुलिस चब्बेवाल ने मृतक के भाई के बयान पर गांव की ही एक महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने पहले कहा था कि रविंदर कुमार (45) निवासी टूटोमजारा खेतों में स्प्रे कर रहा था। दोपहर को जब उसके परिजन खेत में गए तो वह खेतों में ही चारपाई पर बेहोश पड़ा था। उसे नवांशहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थाना पुलिस चब्बेवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा था कि उससे गांव की एक महिला रिंकू सुनियारी पत्नी प्रदीप कुमार ने आठ लाख रुपये ले रखे थे। जब वह उससे पैसे की मांग करता था तो वह आनाकानी करती थी। अब वह महिला गांव के ही सुरजीत सिंह से मिलकर उसे परेशान करती थी। पैसा मांगने पर वह दोनों उसे धमकाते थे। इनसे तंग आकर ही वह मौत को गले लगा रहा है। थाना पुलिस चब्बेवाल ने सुसाइड नोट और मृतक के भाई रतन कुमार के बयान पर रिंकू सुनियारी और सुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।