फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   son killed father

घरेलू झगड़े में बेटे नेे की पिता की हत्या

Tue, 21 Jul 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नकोदर (जालंधर)
ब्यूरो, अमर उजाला/नकोदर (जालंधर) Updated Tue, 21 Jul 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
घरेलू झगड़े में एक बेटे नेे अपने पिता के सिर पर बेस बैट मारकर हत्या कर
विज्ञापन
दी। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी गांव छोटी बालोकी के रूप में हुई है। थाना महितपुर पुलिस ने मृतक की बेटी सुखविंदर कौर के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।


सुखविंदर कौर ने पुुलिस को बताया कि उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके पिता की  मौत हो गई है। घर आकर देखा तो शव घर के प्रांगण में पड़ा था और पिता के माथे पर चोट लगी हुई थी। उसे शक हुआ कि उसके भाई ने ही पिता की हत्या की है। सुखविंदर कौर ने कहा कि उनके पिता जोगिंदर सिंह का अपने बेटे जसविंदर सिंह उर्फ सोनू के साथ अकसर झगड़ा रहता था। उसके भाई जसविंदर नेे ही पिता की हत्या की है। उनका सोमवार को आपस में झगड़ा भी हुआ था। डीएसपी शाहकोट मंदीप सिंह और थाना प्रभार महितपुर रुपिंदर सिंह ने कहा कि सुखविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह पर केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया।



एसएचओ रुपिंदर सिंह के मुताबिक जसविंदर सिंह का पहले तलाक हो चुका था। उसने दोबारा शादी की थी। वह यह मानता था कि अगर उसका पहली पत्नी से तलाक हुआ है तो इसकी वजह उसके पिता है, जो घर में क्लेश करते हैं। जसविंदर सिंह ने अब दोबारा शादी कर ली थी, लेकिन पिता से कहासुनी बंद नहीं हो रही थी। सोमवार को भी किसी बात पर झगड़ा हो गया था और जसविंदर ने गुस्से में पिता पर बेसबैट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed