{"_id":"8d5f7a0f884487fdc9c8587ac3728632","slug":"six-lakh-fraud-husband-wife-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने छह लाख की ठगी में दंपति पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौने छह लाख की ठगी में दंपति पर केस
ब्यूरो, अमर उजाला/फगवाड़ा
Updated Mon, 20 Jul 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसेट निकालने के नाम पर धोखाधड़ी कर पौने छह लाख रुपये ठगने के आरोप में
विज्ञापन
फगवाड़ा पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरवीर सिंह वासी
गांव बड़िंग, जालंधर ने थाना सिटी फगवाड़ा को दी गई शिकायत में बताया कि वह
यूको बैंक फगवाड़ा में बतौर गार्ड काम करता है। साथ ही उसे गाने का शौक
था। उसका संपर्क सतनाम सागर हाल से हुआ। सतनाम ने उसे कहा कि वह उसकी कैसेट
रिकार्ड करवा देगा, जिसके लिए आठ लाख रुपये का खर्च आएगा।
उसने कहा कि वह उसकी पत्नी शरणजीत शमी के बैंक खाते में 20 हजार रुपये जमा करवा दे, जिस पर उसने बैंक खाते में पैसे जमा करवा दिए। फिर उसने एलबम रिलीज करने का एग्रीमेंट करके उससे 1 लाख 70 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद कैसेट रिलीज करने के लिए एक लाख 65 हजार रुपये लिए। फिर सतनाम सागर ने उससे दो हजार, चार हजार और दो लाख रुपये लिए। शिकायतकर्ता हरवीर सिंह ने कहा कि सतनाम सागर ने न तो उसकी एलबम रिलीज करवाई और न ही उसके पैसे लौटाए। थाना सिटी पुलिस ने सतनाम सागर वासी गुलाल बाजार जिला अमृतसर और उसकी पत्नी शरणजीत शमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।