{"_id":"570a474c4f1c1bb94ac810c8","slug":"robbery-endeavour-car-robbery-bull-killed-moga-crime-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेवर गाड़ी छीनकर भागे लुटेरों ने ली लावारिस सांड़ की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडेवर गाड़ी छीनकर भागे लुटेरों ने ली लावारिस सांड़ की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 10 Apr 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
मोगा में लुटेरों की ओर से छीनने के बाद सांड़ में लगकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा-लुधियाना मार्ग पर गुरुकुल स्कूल के पास हथियार दिखाकर एक गाड़ी छीनकर भागे लुटेरों ने गांव दुनेके में सड़क में खडे़ लावारिस सांड़ की जान ले ली। इस दौरान छीनी गई गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ये लुटेरे गाड़ी वहीं छोड़ गए और ड्यूटी पर आ रहे नेस्ले फैक्टरी के सुरक्षा मुलाजिम का बाइक छीन कर फरार हो गए।
इंडेवर छीनने की वारदात दो थानों मेहना एवं अजीतवाल की सीमा पर हुई। दोनों थानों की पुलिस कई घंटे उलझी रही। बाद में उच्च अधिकारियों के दखल से इस घटना संबंधित थाना अजीतवाल में केस दर्ज किया गया। थाना अजीतवाल के प्रमुख दर्शन सिंह के अनुसार फिरोजपुर निवासी गुरप्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वाहन डीलर का सेल्समैन है।
वह इंडेवर गाड़ी किराये पर लेकर विवाह समागम से वापस आ रहा था। इस दौरान रविवार सुबह करीब 4 बजे मोगा-लुधियाना मार्ग पर गुरुकुल स्कूल के पास स्विफ्ट कार में हथियारों से लैस 4/5 नौजवानों ने उनकी इंडेवर गाड़ी रुकवा ली। पुलिस के मुताबिक हमलावारों ने सेल्समैन से मारपीट की और उस पर गोलियां भी चलाईं। बाद में वे गाड़ी छीनकर फिरोजपुर साइड फरार हो गए।
विज्ञापन
सेल्समैन से छीनी गाड़ी थाना सदर के अंतर्गत मोगा-फिरोजरपुर मार्ग पर गांव दुनेके में सड़क में खडे़ सांड़ में लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद लुटेरों ने यह गाड़ी यहां ही छोड़ दी और ड्यूटी पर आ रहे नेस्ले फैक्ट्री के सुरक्षा मुलाजिम रमनदीप सिंह निवासी गांव सद्दा सिंह वाला का बाइक छीन कर फरार हो गए। इस हादसे में मारे गए सांड का थाना अजीतवाल ने पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।