फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   rape, crime, step daughter, crime, moga

दस साल की सौतेली बेटी से दुराचार

Sat, 09 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा Updated Sat, 09 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
rape, crime, step daughter, crime, moga
बच्ची के साथ बलात्कार
थाना सिटी साउथ पुलिस ने दस साल की सौतेली बेटी से रेप के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मूल रूप से नेपाल का रहने वाला आरोपी नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर 20 दिन से उसे रेप कर रहा था। मामले की जांच कर रही एएसआई हरजीत कौर ने बताया कि मूल रूप से नेपाल निवासी आरोपी यहां रहा था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी अपनी सौतेली बेटी को जान से मारने की धमकी देकर 20 दिन से हवश का शिकार बना रहा है।


उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गया है और उसकी खोज के लिए छापामारी की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि पीड़ित नाबालिग का सिविल अस्पताल  से मेडिकल करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़िता की मां का पति से तलाक होने बाद उसने आरोपी से विवाह कर लिया था। नाबालिग भी उनके साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित नाबालिग की मां रोजगार के लिए मलयेशिया गई है और वह नाबालिग को आरोपी के पास छोड़ गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान मलयेशिया से पीड़ित नाबालिग को उसकी मां ने फोन किया तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। इस के बाद उनके रिश्तेदार ने पुलिस के पास शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed