फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi student murdered in Canada Simranjeet Singh gone there two years ago on study visa

कनाडा में पंजाबी छात्र की हत्या: परिवार ने कर्ज लेकर विदेश भेजा था...दो साल पहले स्टडी वीजा पर गया था सिमरनजीत

Thu, 15 Jan 2026 07:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 15 Jan 2026 07:55 PM IST
सार

कनाडा में पंजाब के एक और छात्र की हत्या हुई है। अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास स्थित गांव देवीदासपुरा के रहने वाले युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दो साल पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। 

विज्ञापन
Punjabi student murdered in Canada Simranjeet Singh gone there two years ago on study visa
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के युवाओं के लिए कभी सुरक्षित भविष्य का प्रतीक रहा कनाडा अब डर और असुरक्षा का दूसरा नाम बनता जा रहा है। इसकी वजह यह है कि कनाडा में पंजाबी युवकों की हत्याएं हो रही हैं। कनाडा में पंजाब के एक और छात्र की हत्या हुई है। ताजा मामला अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु के पास स्थित गांव देवीदासपुरा से सामने आया है, जहां का 25 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह कनाडा में गोलीबारी का शिकार हो गया।

विज्ञापन


सिमरनजीत सिंह साल 2023 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। परिवार ने भारी कर्ज और बड़ी उम्मीदों के साथ उसे विदेश भेजा था, ताकि वह पढ़ाई पूरी कर परिवार का सहारा बन सके। लेकिन किसे पता था कि पढ़ाई का यह सपना ताबूत में बदल जाएगा। जैसे ही सिमरनजीत की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे देवीदासपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


मृतक के चाचा कुलवंत सिंह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से अपने दोस्तों के साथ रहता था। दिसंबर में ही कुछ नए दोस्त उसे नई जगह पर लेकर गए थे और उसने वहां रहना शुरू किया था। वह अपना सारा खर्चा खुद उठाता था और अभी अपने खर्चे पर ही उसने पीआर (परमानेंट रेजिडेंट) की फाइल लगाई थी। उसके पास 10 साल का अमेरिका का वीजा भी था। परिवार को शक है कि उसके नए दोस्तों ने उसके साथ दगाबाजी की है और रुपयों के लिए उसे मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed