फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab: Tholu, the main associate of Canadian gangster Amritpal, arrested by Jalandhar police

Punjab: कनाडा के गैंगस्टर अमृतपाल के मुख्य साथी थोलू को जालंधर पुलिस ने पकड़ा, आप नेता की हत्या का आरोपी

Mon, 04 Nov 2024 03:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 03:06 PM IST
सार

आरोपी को पुलिस के फिल्लौर नाके पर पकड़ा है। हत्या का आरोपी चार देशों में भाग चुका था। आरोपी से एक पिस्तौल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Punjab: Tholu, the main associate of Canadian gangster Amritpal, arrested by Jalandhar police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर ग्रामीण पुलिस ने कनाडा स्थित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाथ के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जो पट्टी से जनवरी 2024 में आप नेता सनी चीमा की हत्या के सिलसिले में वांछित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीप सिंह गिल, थोलू के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले का निवासी है।

विज्ञापन


जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि आरोपी को एसबीएस नगर से फिल्लौर जाते समय जिसने आगे तरनतारन जाना था को एक गुप्त सूचना के बाद पकड़ा गया है। डीएसपी सरवन सिंह बल की देखरेख में फिल्लौर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने फिल्लौर के पास एक चेकपोस्ट पर आरोपी को रोका और उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी 14 फरवरी से वांछित था, जिसपर तरनतारन के झाबल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 34 (सामान्य इरादा), 120-बी (आपराधिक साजिश) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल और एक कार बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी खख ने कहा अवैध हथियार की बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ फिल्लौर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बाथ के सीधे निर्देश पर काम किया था, जो वर्तमान में कनाडा में रहता है। अपराध को अंजाम देने के बाद, गिल ने भागने की एक विस्तृत योजना बनाई, पहले थाईलैंड भाग गया, फिर दुबई चला गया, फिर नेपाल में प्रवेश किया।

इसके बाद वह अंबाला में अपने ससुराल वालों के घर में शरण लेने से पहले कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश में रहा, जहां उसे आखिरकार पुलिस ने खोज निकाला। एसएसपी खख ने कहा कि आरोपी ने दो शूटरों को उस स्थान पर पहुंचाने में मदद की जहां चीमा की हत्या की गई थी और बाथ ने अपराध के बाद भागने की योजना को व्यक्तिगत रूप से निर्देशित किया था।


पुलिस अब मुख्य शूटरों और अपराध में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जांचकर्ता टीम नेटवर्क की भी जांच कर रहे हैं जिसने गिल की भागने में मदद की और पैसे के लेन-देन का पता लगा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed