{"_id":"690a065f7dc70f3a9c046c7a","slug":"punjab-roadways-bus-driver-murdered-car-driver-attacks-him-with-iron-rod-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज बस ड्राइवर की हत्या: कार चालक ने लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ वार, जालंधर से चंडीगढ़ आ रही थी बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब रोडवेज बस ड्राइवर की हत्या: कार चालक ने लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ वार, जालंधर से चंडीगढ़ आ रही थी बस
Tue, 04 Nov 2025 07:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:27 PM IST
सार
जालंधर से चंडीगढ़ आ रही पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेस बस चालक की हत्या।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर से चंडीगढ़ आ रही पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक रास्ते में बस ड्राइवर और एक कार चालक के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कार चालक ने गुस्से में कार से लोहे की रॉड निकाली और बस ड्राइवर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
घटना के बाद राहगीरों ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी है।