फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Municipal Election Voting 2021: Clash between Akali dal and Congress supporters in Ropar Of Punjab

Punjab Civic Polls 2021: रोपड़ में अकाली-कांग्रेस समर्थक भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर, नौ घायल

Sun, 14 Feb 2021 08:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Feb 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Punjab Municipal Election Voting 2021: Clash between Akali dal and Congress supporters in Ropar Of Punjab
रोपड़ में प्लैग मार्च करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रोपड़ के वार्ड नंबर-14 में सुबह 11 बजे जहां अकाली दल और कांग्रेस समर्थकों में बहस हो गई। वहीं वार्ड-1 में अकाली दल और कांग्रेस के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर किरपाण और तेजधार हथियारों से हमला किया। पत्थरबाजी की गई। इसमें करीब नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार वार्ड-14 में एक बुजुर्ग का वोट डलवाने को लेकर कांग्रेस और अकाली समर्थक भिड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। वहीं वार्ड-1 को पुलिस ने पहले ही संवेदनशील घोषित किया था। पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी लेकिन अकाली और कांग्रेस समर्थक पोलिंग बूथ से कुछ दूरी पर सदाबरत मोहल्ले में भिड़ गए। 
विज्ञापन


दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थरबाजी और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में तुरंत पुलिस फोर्स पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्ष के लोग घायल हो चुके थे। घटना में अकाली दल के आठ और कांग्रेस का एक समर्थक घायल है। जानकारी के अनुसार घटना में अकाली दल की प्रत्याशी बीना देवी का पति अच्छर सिंह, देवर लखवीर सिंह पुत्र राम सिंह, सेवक सिंह, छिंदो, माहीपाल और शाम सिंह घायल हैं। कांग्रेस समर्थक प्रवीन की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। शाम को फिर सदाबरत क्षेत्र में दोबारा हिंसक घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीमा ने जाना अकाली समर्थकों का हाल
अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अकाली दल के समर्थकों का हालचाल जाना। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता पोलिंग बूथों पर काफिले लेकर घूम रहे है। उन्होने कहा कि अकाली दल के निहत्थे समथकों पर हथियार बंद कांग्रेसी लोगो ने हमला किया है।


चीमा ने कहा कि वह खुद एक भी पोलिंग बूथ पर नहीं गए जब कि पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते रहे। चीमा ने एसएचओ से भी पूछा कि क्या बरिंदर सिंह ढिल्लों के पास गाडियों का काफिला लेकर घूमने की मंजूरी है। इस दौरान चीमा ने एसएसपी से भी फोन पर बात कर ढिल्लों के काफिले को रूकवाने को कहा।

मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लेकर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। - अंकुर गुप्ता, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed