{"_id":"db94fe62b41d180e8f447ac34c1b45c9","slug":"punjab-jalandhar-kidnap-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के अगवा आलू व्यापारी को छुड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पश्चिम बंगाल के अगवा आलू व्यापारी को छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
जालंधर की देहात पुलिस ने वेस्ट बंगाल के अगवा आलू व्यापारी को तीन दिन बाद सोमवार को छुड़ाया है।
उसे पठानकोट रोड पर एक कोल्ड स्टोर में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं ने आलू व्यापारी को अगवा करने के बाद हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर व्यापारी की पत्नी को भेजकर चार लाख की फिरौती मांग थी। इस पर वेस्ट बंगाल में आलू व्यापारी के किडनैप का केस दर्ज कर लिया गया था और वहां के एसएसपी ने जालंधर रुरल के एसएसपी हरमोहन सिंह को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जालंधर की पुलिस हरकत में आई।
एसएसपी हरमोहन संधू व एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि वेस्ट बंगाल के आला पुलिस अधिकारियों का सोमवार फोन आया था कि वहां के आलू व्यापारी दुलाल घोष का जालंधर में अपहरण कर लिया गया है। उसके हाथ पैर बांधकर मारपीट का वीडियो बनाकर यहां उसकी पत्नी को सोशल मीडिया से भेजा गया है। व्यापारी को छोड़ने की एवज में चार लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।
एसपी डी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो क्लिप के आधार पर मामले में आपरेशन के लिए इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह व शिव कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया। टीमों को गुप्त सूचना मिली कि आलू व्यापारी को जेएस कोल्ड स्टोर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। पुलिस ने आपरेशन चलाकर आलू व्यापारी को मुक्त करा लिया। पुलि ने तीन अपहरणकर्ताओं को काबू कर लिया, जिनकी पहचान प्रवीण गोरा पुत्र चमेल सिंह निवासी गोदर राजोरी जम्मू, राजुल बजाज व नानक सिंह बिट्टू निवासी नूरपुर अमृतसर के रुप में हुई।
वेस्ट बंगाल की पुलिस टीम जालंधर के लिए रवाना हो चुकी है। एसपी खख ने बताया कि दुलाल घोष चार दिसंबर को जालंधर के करतारपुर में टीएल कोल्ड स्टोर में आलू खरीदने के लिए पहुंचा था। यहां उसे काले रंग की गाड़ी से अगवा कर लिया गया था। घोष का एटीएम कार्ड व पासवर्ड लेकर यूनियन बैंक से 45 हजार रुपये अपहरणकर्ताओं ने निकाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।