{"_id":"41b5b7ed2af5f795884def9302594bbb","slug":"punjab-jalandhar-crime-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ध्ामाके में युवक की मौत, साथी पर हत्या की श्ाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ध्ामाके में युवक की मौत, साथी पर हत्या की श्ाक
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे भोगपुर के रास्ते में रसूलपुर के निकट कार
विज्ञापन
में विस्फोट की घटना में मारे गए अजय बिट्टू के मामले में देहात की पुलिस
ने कार सवार उसके साथी जगमोहन पर ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार को जालंधर रेंज के डीआईजी शिव वर्मा ने एसएसपी हरमोहन सिंह संधू के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम कार से काफी सामान कब्जे में लिया है। मृतक अजय बिट्टू की पत्नी पिंकी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के साथी जगमोहन सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जगमोहन सिंह का एक हाथ झुलसा है। उसका इलाज सिविल अस्पताल से कराया जा रहा है। एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नेशनल हाइवे भोगपुर के रास्ते में रसूलपुर के निकट स्विफ्ट डिजाइर कार में विस्फोट हुआ था। इसमें कार सवार अजय बिट्टू निवासी मोती नगर की मौत हो गई थी और कार चालक प्रापर्टी कारोबारी जगमोहन सिंह का एक हाथ झुलस गया था। जगमोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रात को नौ बजे बिट्टू के साथ जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने रोककर पता पूछा और कार में कुछ फेंक दिया। वह सीट के नीचे खोजने लगा कि अचानक विस्फोट हो गया। बिट्टू को बचाने के चक्कर में उसका हाथ भी झुलस गया।
पुलिस को प्रापर्टी कारोबारी जगमोहन पर ही शंका है, उसकी कहानी पुलि के गले से नहीं उतर रही है। पुलिस ने जगमोेहन पर ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी हरकंवलप्रीत सिंह के मुताबिक जगमोहन आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और उस पर बिलासपुर में हत्या के दो मामले दर्ज है। इसके अलावा लुधियाना में डिवीजन नंबर एक में हत्या व लूटपाट के अलावा बंगा नवांशहर में तस्करी का केस दर्ज है।
एसपी के मुताबिक जगमोहन की कहानी गले से नहीं उतर रही है। उन्होंने कार में बम फेंकने की घटना सही नहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि विस्फोटक कौन सा इस्तेमाल हुआ है। फोरेंसिक रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसी आशंका है कि केमिकल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है।
आरोपी जगमोहन का मकसद जानने में जुटी पुलिस
कार में विस्फोट से हत्या की घटना ने जालंधर से लेकर चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय को हिलाकर रख दिया है। विस्फोट की घटना में सबसे अहम सवाल यह है कि आखिरकार जगमोहन का मकसद क्या था ? अजय बिट्टू को लेकर वह सुनसान इलाके रसूलपुर की तरफ क्यों गया ? क्या उसकी योजना कहीं पर केमिकल विस्फोट करने की थी,
जिसमें वह अजय बिट्टू का भी इस्तेमाल करना चाहता था ?
जांच में पता चला है कि जगमोहन प्रापर्टी का कारोबार करता था और उसने कपड़े की फेरी लगाने वाले अजय बिट्टू को यह कहकर मिला था कि इस कारोबार में पैसा है। शुक्रवार रात को जगमोहन बिट्टू को साथ लेकर पहले करतारपुर गया, वहां से आगे किशनगढ़ होते हुए रसूलपुर की तरफ पहुंच गया। कार की सीट के नीचे स्टील के डिब्बे में विस्फोटक था, जिससे कार की सीट के चीथड़े उड़ गए। सवाल बार-बार खड़ा हो रहा है कि आखिरकार जगमोहन सिंह का मकसद क्या था ?
वहीं विस्फोट के बाद कार चालक जगमोहन सिंह अजय बिट्टू के शव को लेकर खुद सेक्रेट हार्ट अस्पताल पहुंचा और शव को वहां छोड़ दिया। जगमोेहन ने इस दौरान न तो पुलिस को सूचना दी और न ही किसी साथी को। इससे प्राथमिक जांच में ही पुलिस के शक की सुई जगमोहन की तरफ घूम गई।