फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, hosiarpur, court case, rape punishment

नाबालिग से दुराचार करने वालों को 20-20 साल कैद

Thu, 30 Jul 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम आर जोशी की अदालत ने दुष्कर्म के
विज्ञापन
मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए  20-20 साल की कैद व डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

जुर्माना अदा न करने पर एक-एक साल अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। 8 जनवरी 2014 को बुल्लोवाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। पीड़िता ने शिकायत की थी कि  7 जनवरी 2014 को वह धार्मिक स्थान से लौट रही थी तो  कुलविंदर सिंह व गुरविंदर सिंह दोनो निवासी सूसां आए और उसे जबरन मोटर साइकिल पर बैठाकर खेतों में ले गए।

वहां दोनों ने उससे दुराचार किया व मौके से फरार हो गए। उन्होंने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे।  थाना बुल्लोवाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। उप जिला अटार्नी बिहारी लाल ने बताया कि अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए वीरवार को दोनों को  दोषी करार दिया और 20 -20 साल की सजा सुनाई है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed